बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस वर्ष लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और अब सभी उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।
BSEB 12वीं परीक्षा 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने Roll Code और Roll Number की सहायता से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस लेख में आपको Bihar Board 12th Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया, जरूरी निर्देश और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा तिथि | 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 |
| मॉडल पेपर | 02 दिसंबर 2025 |
| उत्तर कुंजी | 01 मार्च 2026 |
| आपत्ति अंतिम तिथि | 06 मार्च 2026 |
| रिजल्ट जारी | 23 मार्च 2026 (1:30 PM) |
बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
- “Submit / View Result” पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 में क्या-क्या चेक करें?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर / रोल कोड
- विषय अनुसार अंक
- कुल अंक
- पास / फेल स्टेटस